Featured Post

वर्णमाला के भेद

Image
Topic ► 【वर्ण माला】 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ नमस्कार दोस्तों  वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। इसमें 52 वर्ण होते हैं और 11 स्वर होते हैं। मूल व्यंजनों की संख्या 33 होती है जबकि कुल व्यंजन 52 होते हैं। दो उच्छिप्त व्यंजन , चार सयुंक्त व्यंजन एवं दो अयोगवाह होते हैं। वर्णमाला के भेद -  वर्णमाला को मुख्य रूप से दो भागो में बाँटा गया है :  ( 1) स्वर (Swar) (2) व्यंजन (Vyanjan) स्वर (Vowels) स्वर तीन प्रकार के होते हैं। (i) ह्स्व स्वर (लघु स्वर)  (ii) दीर्घ स्वर  (iii) प्लुत स्वर  ( i) ह्स्व स्वर - लघु स्वर ऐसे स्वर जिनको बोलने में कम समय लगता है उनको ह्स्व स्वर (Hsv Swar) कहते हैं। इनकी संख्या 4 होती हैं। अ, इ, उ, ऋ  (ii) दीर्घ स्वर ऐसे स्वर जिनको बोलने में अधिक समय लगता है उनको दीर्घ स्वर (Dirgh Swar) कहते हैं। इनकी संख्या 7 होती है। आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ  (iii) प्लुत स्वर अयोगवाह (Ayogvah) यह दो होते हैं। अं, अः अं को अनुस्वार कहते हैं अ: को विसर्ग कहते हैं व्यंजन (Consonants) जिन वर्णों का उच्चारण स्वर की सहायता से होता है उन्हें व्यंजन कहते हैं। ये पाँच प्रकार के होते हैं। (i) स्पर

पोषण & भोजन TETEXAM

भोजन & पोषण 

नमस्कार दोस्तों 
भोजन में पाए जाने वाले कुछ तत्व हैं - कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और तेल, विटामिन और खनिज। इसके अतिरिक्त भोजन में सभी पोषक तत्व होने चाहिए
कार्बोहाइड्रेट -
शरीर को शक्ति प्रदान करना अनाज, बाजरा, कन्दमूल जैसे कि आलू, चुकन्दर, अरवी
टेपिओका आदि और चीनी तथा गुड़।

प्रोटीन -
शरीर में उत्तकों, मांसपेशियों और रक्त जैसे महत्वपूर्ण द्रव्यों का निर्माण, संक्रमण का सामना करने के लिए इन्जाइम और रोग प्रतिकारक तत्वों के विकास में सहायता करता है।

सुखाया हुआ दूध, पनीर, दही, तिलहन और गिरी, सोयाबीन, खमीर, दालें, मांस, कलेजी, मछली, अण्डे और अनाज।

वसा -
शक्ति के संकेिन्द्रत स्रोत का काम करना और घुलनशील विटामिनों की पूर्ति करना।

कैल्शियम और फास्फोरस -
हडि्डयां और दांत बनाने, रक्त बढ़ाने तथा पेशियों और नाड़ियों को ठीक रूप् से काम करने में सहायक होता है।

दूध और इसके उत्पाद, पत्तेदार सिब्जयां, छोटी मछली और अनाज आदि।

लौहतत्व -
प्रोटीन के साथ मिलकर हीमोग्लोबीन (रक्त में एक लाल पदार्थ जो कोषिकाओं में आक्सीजन ले जाता है) बनाना।

कलेजी, गुर्दा, अंडे, सिब्जयां, तिलहन-गिरी, फलियां, दालें, गुड़, सूखे मेवे और पत्तेदार सिब्जयां।

विटामिन ए - रेटिनल
शरीर की चमड़ी और श्लेष्म झिल्ली को स्वस्थ रखना और रात्रि अन्धता से बचाव।

स्रोत : मछली का तेल, कलेजी, दूध के उत्पाद -दही, मक्खन, घी- गाजर, फल और पत्तेदार सिब्जयां।

विटामिन बी 1 (थायामिन) -
सामान्य भूख, पाचन शक्ति तथा स्वस्थ स्नायु प्रणाली और भोजन की शर्करा को शक्ति में बदलना।

कलेजी, अण्डे, फलियां, दालें, गिरी, तिलहन, खमीर, अनाज, सेला चावल।

विटामिन बी-2 (रिबोफ्लेविन) -
कोशिकाओं को आक्सीजन के उपयोग में सहायता देना, आंखों को स्वस्थ और साफ रखना तथा नाम मुंह के आसपास पपड़ी न जमने देना तथा मुंह के कोरों को फटने से बचाना।

दूध, सपरेटा, दही, पनीर, अण्डे, कलेजी और पत्तेदार सिब्जयां।

नियांसिन -

चमड़ी, पेट, अंतिड़यों और स्नायु तंत्र को स्वस्थ रखना। 

दाले, साबुत अनाज, मांस, कलेजी, खमीर, तिलहन, गिरी और फलियां।

विटामिन सी -
कोशिकाओं को मजबूत बनाना, रक्त वाहिक की भित्तियों को शक्तिशाली बनाना, संक्रमण की रोकथाम और रोग से जल्दी मुक्ति पाने की शक्ति प्रदान करना।

आबला, अमरूद, नींबू की जाति के फल, ताजी सिब्जयं और अंकुरित दालें।

विटामिन डी -
शरीर को काफी मात्रा में कैिल्शयम ग्रहण करने और हड्डी मजबूत बनाने में सहायता देता है।

दूध, मक्खन, अंडे , दूध, पनीर, मछली, तेल और घी।


1- तने के रूप में प्राप्त किन सब्जियों को हम अपने भोजन में प्रयोग करते हैं
उत्‍तर - आलू, अरबी, प्याज।

2- जंतु भोजन के लिए किस पर निर्भर करते हैं?

उत्‍तर - उत्पादक एवं उपभोक्ता दोनों पर।

3- मनुष्य को सर्वाहारी कहा जाता है, क्योंकि वह-

उत्‍तर - वह पौधों और जीवो दोनों के उत्पादक को खाता है।

4- तिलचट्टे को उसके खाद पदार्थों के आधार पर किस श्रेणी में रखा जाता है?

उत्‍तर - सर्वाहारी।

5- मृतजीवी जीवो को मृतजीवी इसलिए कहा जाता है क्योंकि-

उत्‍तर - मृत जीवों को खाते हैं।

6- मनुष्य के शरीर के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत क्या है?

उत्‍तर - कार्बोहाइड्रेट।

 7- चावल और गेहूं से प्राप्त स्टार्च.......... का बहुलक है?

उत्‍तर - शर्करा।

 8- विटामिन ऐसे पदार्थ है जो-

उत्‍तर -हीनताजन्य रोगों से बचाव के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यक हैं। 

 9- दूध का दूध उत्पादों में मुख्यत: पाया जाता है?

उत्‍तर - वसा, कैल्शियम, फास्फोरस।

 10- हमारे शरीर के द्वारा किन विटामिनों का संश्लेषण होता है?

उत्‍तर - D और K।

 11- ' विटामिन' शब्द किसने दिया?

उत्‍तर - फंक ने।

 12- सेब संतरा अनार और केले को खाने के पश्चात संतरे का स्वाद सभी से भिन्न था क्योंकि-

उत्‍तर - इसमें विटामिन C पाया जाता है।

 13-मछली का तेल व सूर्य का प्रकाश, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कौन से विटामिन के प्रमुख कारक है?

उत्‍तर - विटामिन-D।

 14- चावल को पॉलिश करने पर कौन सा विटामिन नष्ट हो जाता है?

उत्‍तर - थायमिन।

 15- लीवर में भविष्य के लिए कौन सा विटामिन भंडारित होता रहता है?

उत्‍तर - विटामिन A।

 16- दालों में किसकी अधिकता होती है ?

उत्‍तर - प्रोटीन।

 17- फलों का सेवन किन अवयवों की प्राप्ति के लिए किया जाता है?

उत्‍तर - विटामिन।

 18- संतुलित आहार में प्रोटीन युक्त पदार्थों का होना आवश्यक है क्योंकि-

उत्‍तर - यह शारीरिक अवयवों के निर्माण में सहायक है।

 19- निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन का कार्य है?

उत्‍तर - विटामिन शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का गठन करता है।

 20- संतुलित आहार में प्रोटीन युक्त पदार्थों का होना आवश्यक है क्योंकि-

उत्‍तर - यह शरीर में स्फूर्ति बनाए रखते हैं।

 21- मिड डे मील की शुरुआत कब हुई थी?

उत्‍तर - 1995।

 22- भोजन पकाने की सर्वोत्तम विधि है?

उत्‍तर - भाप में पकाना।

 23- उबालने से भोजन सुपाच्य तो हो जाता है परंतु..... नहीं रहता?

उत्‍तर - सुरक्षित।

 24- भोजन पकाने का एक ढंग भूनने का विकसित रूप है?

उत्‍तर - सेंकना।

 24- भोजन पकाने का एक ढंग भूनने का विकसित रूप है?

उत्‍तर - सेंकना।

 26- शहद में है?

उत्‍तर - शर्करा, एंजाइम।

 27- बिहार के निवासियों का मुख्य भोजन है

उत्‍तर - चावल।

 28- प्रोटीन का सर्वोत्कृष्ट स्त्रोत है?

उत्‍तर - सोयाबीन

 29- ऊर्जा का पिरामिड होता है

उत्‍तर - सीधा।

 30- एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर पर ऊर्जा का कितना भाग स्थानांतरित होता है?

उत्‍तर - 10%।

 31- निम्न में से किस वर्ग में प्रोटीन की प्रचुरता है?

उत्‍तर - सोयाबीन, चना, मक्का।

 32- भिंडी में पाया जाता है?उत्‍तर - विटामिन A, विटामिन C, फास्फोरस।

 33- पके हुए चावल रेफ्रिजरेटर में अपेक्षाकृत लंबे समय तक परीक्षित किए जा सकते हैं क्योंकि-

उत्‍तर - रेफ्रिजरेटर में कुछ ऐसे रसायन होते हैं जो रोगाणुओं को नष्ट कर देते हैं।

 34- यदि एक मेंढक एक डिब्बे को खाता है तो उर्जा का स्थानांतरण होगा?

उत्‍तर - प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीय उपभोक्ता को।

 35- निम्न में से कौन सा अलग समूह से संबंधित है -

उत्‍तर - नीम।

 36- इंसुलिन की रसायनिक प्रकृति है?

उत्‍तर - प्रोटीन।

 37- गैसीय अपशिष्ट है?

उत्‍तर - लकड़ी कोयले से जलने वाला धुआं।

 38- जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता है?

उत्‍तर - शाकाहारी।

यदि हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी से आपको कुछ सीखने को मिलता है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक सोशल मीडिया के माध्यम शेयर कर सकते हैं। 


धन्यवाद ।



Comments

Popular posts from this blog

बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न **100

वर्णमाला के भेद

महत्वपूर्ण प्रश्न- Psychology TET Exam

EVS Most important question

इतिहासकार का नाम - नामकरण & नारी पर आधारित उपन्यास

Unit -1अधिगम का सिद्धांत:

वायुमंडल & प्रमुख उत्पादन क्रान्तियां

Unit - 2 अधिगम– प्रयास और त्रुटि.

सौरमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण जनकारी

पौधे & जीव जंतु 45 Most Important Question