Featured Post

वर्णमाला के भेद

Image
Topic ► 【वर्ण माला】 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ नमस्कार दोस्तों  वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। इसमें 52 वर्ण होते हैं और 11 स्वर होते हैं। मूल व्यंजनों की संख्या 33 होती है जबकि कुल व्यंजन 52 होते हैं। दो उच्छिप्त व्यंजन , चार सयुंक्त व्यंजन एवं दो अयोगवाह होते हैं। वर्णमाला के भेद -  वर्णमाला को मुख्य रूप से दो भागो में बाँटा गया है :  ( 1) स्वर (Swar) (2) व्यंजन (Vyanjan) स्वर (Vowels) स्वर तीन प्रकार के होते हैं। (i) ह्स्व स्वर (लघु स्वर)  (ii) दीर्घ स्वर  (iii) प्लुत स्वर  ( i) ह्स्व स्वर - लघु स्वर ऐसे स्वर जिनको बोलने में कम समय लगता है उनको ह्स्व स्वर (Hsv Swar) कहते हैं। इनकी संख्या 4 होती हैं। अ, इ, उ, ऋ  (ii) दीर्घ स्वर ऐसे स्वर जिनको बोलने में अधिक समय लगता है उनको दीर्घ स्वर (Dirgh Swar) कहते हैं। इनकी संख्या 7 होती है। आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ  (iii) प्लुत स्वर अयोगवाह (Ayogvah) यह दो होते हैं। अं, अः अं को अनुस्वार कहते हैं अ: को विसर्ग कहते हैं व्यंजन (Consonants) जिन वर्णों का उच्चारण स्वर की सहायता से होता है उन्हें व्यंजन कहते हैं। ये पाँच प्रकार के होते हैं। (i) स्पर

29 October 2021 Current affairs


29 October 2021 Current affairs

नमस्कार दोस्तों 

29 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी !


Que, 1 भारतीय सेना की सामरिक बल कमान ने हाल ही में किस बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल उपयोगकर्ता परीक्षण किया है?

उत्तर: अग्नि V – भारतीय सेना की सामरिक बल कमान ने हाल ही में ओडिशा के APJ अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि V बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल उपयोगकर्ता परीक्षण किया है. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के टेलीमेट्री और रडार जहाजों द्वारा ट्रैक किया गया था. यह मिसाइल 5,000 किमी दूर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

Que.2 भारत का कौन सा हाल ही में खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: गोवा – भारत का गोवा राज्य हाल ही में खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है. हर घर जल मिशन के तहत, गोवा इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है. पीएम मोदी ने कहा है की महिलाओं की सुविधा और सम्मान के लिए गोवा कई सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रहा है।

Que.3 केंद्र सरकार ने हाल ही में अगले महीने से कोरोना वायरस के खिलाफ कौन सा मेगा टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर: हर घर दस्तक अभियान – केंद्र सरकार ने हाल ही में अगले महीने से कोरोना वायरस के खिलाफ “हर घर दस्तक अभियान” मेगा टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है. जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र लोगों को कोविड-19 की दूसरी वैक्सीन लगाएंगे।

Que.4 निम्न में से किस फाउंडेशन द्वारा “स्वस्थ महिला, स्वस्थ गोवा” पहल की शुरुआत की गयी है?

उत्तर: यूवीकैन फाउंडेशन – क्रिकेट युवराज सिंह द्वारा संचालित यूवीकैन फाउंडेशन द्वारा “स्वस्थ महिला, स्वस्थ गोवा” पहल की शुरुआत गोवा में की गयी है. यूवीकैन फाउंडेशन ने SBI फाउंडेशन और गोवा की राज्य सरकार के साथ साझेदारी इस पहल की शुरूआत की है।

Que.5 उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “अयोध्या कैंट” रखने की घोषणा की है?

उत्तर: फैजाबाद रेलवे स्टेशन – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “अयोध्या कैंट” रखने की घोषणा की है. जबकि इसे पहले योगी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय नगर और मंडुआडीह का नाम बनारस रेलवे स्टेशन किया था।

Que.6 भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में बलदेव प्रकाश को किस बैंक का अगला प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर: जम्मू-कश्मीर बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में बलदेव प्रकाश को हाल ही में जम्मू-कश्मीर बैंक का अगला प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है. बलदेव प्रकाश के पास एसबीआई में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

Que.7 किस मंत्रालय ने हाल ही में स्वतंत्रता आंदोलन पर “अमृत महोत्सव पॉडकास्ट” लॉन्च किया है?

उत्तर: संस्कृति मंत्रालय – संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में स्वतंत्रता आंदोलन पर “अमृत महोत्सव पॉडकास्ट” लॉन्च किया है. यह पॉडकास्ट श्रृंखला उन व्यक्तियों और आंदोलनों को एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Que.8 निम्न में से किस देश के पूर्व राष्ट्रपति रोह ताए-वू का हाल ही में निधन हो गया है?

उत्तर: दक्षिण कोरिया – दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह ताए-वू का हाल ही में सियोल में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे 1988 से 1993 तक देश में राष्ट्रपति के पद पर रहे रो सीधे मतदान के सहारे 1998 में चुने गए थे. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान की जगह ली थी।

Que.9 भारत और किस देश के बीच नई दिल्ली में अपनी पहली रणनीतिक वार्ता आयोजित की गयी है?

उत्तर: किर्गिस्तान – भारत और किर्गिस्तान के बीच नई दिल्ली में अपनी पहली रणनीतिक वार्ता आयोजित की गयी है. जिसके दौरान दोनों देश सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए है. दोनों देश ही अफगानिस्तान की स्थिति के कारण खतरे और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Que.10 किस मंत्रालय ने तकनीकी कर्मियों के डिजाइन और कमीशनिंग के कौशल पर पायलट परियोजना को मंजूरी दी है? 

उत्तर : कपड़ा मंत्रालय कपड़ा मंत्रालय ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में जियो टेक्सटाइल के अनुप्रयोग से जुड़े तकनीकी कर्मियों के डिजाइन और कमीशनिंग के कौशल पर पायलट परियोजना को मंजूरी दे दी है।

Que. 11 संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह (UN Disarmament Week) प्रतिवर्ष किस महीने में मनाया जाता है?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह (UN Disarmament Week) प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में मनाया जाता है। इस वर्ष निरस्त्रीकरण सप्ताह 24 अक्टूबर को शुरू हुआ और सप्ताह भर चलने वाला पालन 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य कई देशों में निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग (UNDC) की स्थापना 1952 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तहत सामूहिक विनाश के सभी हथियारों को खत्म करने के लिए की गई थी।

Que.12 किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘Green Day Ahead Market (GDAM)’ लॉन्च किया?

उत्तर: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय-  केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने Green Day Ahead Market (GDAM) नाम से एक नया बाजार खंड लॉन्च किया। यह बिजली उत्पादन और वितरण कंपनियों को खुली पहुंच के माध्यम से अक्षय ऊर्जा खरीदने या बेचने में सक्षम बनाएगा। इसके साथ, भारत सरकार का लक्ष्य धीरे-धीरे लंबी अवधि के बिजली खरीद समझौते (Power Purchase Agreement – PPA) आधारित अनुबंधों से बाजार आधारित मॉडल में स्थानांतरित करने का है

Que.13 भारत ने सार्वजनिक क्षेत्र के ऑडिट के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर :मालदीव - भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू और उनके समकक्ष हुसैन नियाज़ी ने माले में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के ऑडिट के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है। दोनों देश अपने संबंधित संस्थानों की व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करने और सार्वजनिक वित्त लेखा परीक्षा के क्षेत्र में कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहते हैं।

Que. 14 हाल ही खबरों में रहे शौकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है?

उत्तर : उज्बेकिस्तान. - एक सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार मिर्जियोयेव ने 80.1% वोट के साथ चुनाव जीता।


यदि हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी से आपको कुछ सीखने को मिलता है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक सोशल मीडिया के माध्यम शेयर कर सकते हैं। 


धन्यवाद ।

.

Comments

Popular posts from this blog

बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न **100

वर्णमाला के भेद

महत्वपूर्ण प्रश्न- Psychology TET Exam

EVS Most important question

इतिहासकार का नाम - नामकरण & नारी पर आधारित उपन्यास

Unit -1अधिगम का सिद्धांत:

वायुमंडल & प्रमुख उत्पादन क्रान्तियां

Unit - 2 अधिगम– प्रयास और त्रुटि.

सौरमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण जनकारी

पौधे & जीव जंतु 45 Most Important Question